REET Admit Card 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड करे!

Rajasthan REET Admit Card 2025 REET Admit Card 2025 BSER REET Admit Card 2025
Telegram
Join Now
WhatsApp
Join Now

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने REET Admit Card 2025 लेवल 1 और लेवल 2 के लिए ऑनलाइन जारी कर दिया है। यह पात्रता परीक्षा 27 फरवरी 2025 को पूरे राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस REET भर्ती परीक्षा का आयोजन दो परियो में किया जायेगा प्रथम पारी प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी और द्वितीय पारी का समय दोपहर 3 बजे से सांय 5.30 तक किया जायेगा, सभी योग्य पुरुष और महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम REET Admit Card 2025 Download link उपलब्ध करवाएंगे जिसकी मदद से आप सीधे ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का आयोजन 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जो राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस वर्ष 14,29,172 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिसमें से 9,68,074 उम्मीदवारों ने लेवल 2,3,46,444 उम्मीदवारों ने लेवल 1 और 1,14,654 उम्मीदवारों ने दोनों स्तरों के लिए आवेदन किया है। REET एडमिट कार्ड 2025 को 19 फरवरी 2025 से डाउनलोड किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 थी। आवेदन शुल्क एक स्तर के लिए ₹550 और दोनों स्तरों के लिए ₹750 रखा गया है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का आयोजन 27 फरवरी 2025 (गुरुवार) को दो पारियों में किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान में सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (Level 1) और उच्च प्राथमिक (Level 2) शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक है। पहली पारी में Level 1 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पारी में Level 2 की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा स्तरपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
Level 1 (प्राथमिक स्तर)27, 28 फरवरी 2025 (गुरुवार)सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
Level 2 (उच्च प्राथमिक स्तर)27, 28 फरवरी 2025 (गुरुवार)दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
Rajasthan REET Admit Card 2025
Reet Admit Card 2025
BSER REET Admit Card 2025
घटनाडाउनलोड लिंक
REET 2025 Admit Card Link 1Click Here
REET 2025 Admit Card Link 2Click Here
Official Websitereet2024.co.in

Level-1 (Class 1-5) परीक्षा पैटर्न : लेवल-1 परीक्षा (कक्षा 1 से 5) के लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं, और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाएगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा- I3030
भाषा- II3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150
  • भाषा-I: हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/ पंजाबी/ गुजराती
  • भाषा-II: हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/ पंजाबी/ गुजराती

इसे भी देखे :

Level-2 (Class 6-8) परीक्षा पैटर्न: लेवल-2 परीक्षा (कक्षा 6 से 8) के लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं, और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। यह परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाएगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा- I3030
भाषा- II3030
गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए (A)6060
सामाजिक अध्ययन शिक्षक के लिए (B)6060
अन्य विषयों के शिक्षक (C)6060
कुल150150
  • भाषा-I: हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/ पंजाबी/ गुजराती
  • भाषा-II: हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/ पंजाबी/ गुजराती
  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, REET 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Admit Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर बांयी तरफ “Admit Card Download” या “REET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. यह लिंक आपको REET 2025 एडमिट कार्ड के पेज पर ले जायेगा।
  4. आवश्यक विवरण भरें: इसके बाद, आपको अपने आवेदन नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें: सभी जानकारी सही से भरने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  6. Admit Card डाउनलोड करें: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
  7. प्रिंट आउट लें: एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर उसे परीक्षा के दिन अपने साथ ले जाएं।

REET 2025 Admit Card कब जारी होगा?

REET 2025 Admit Card 19 फरवरी 2025 को शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा।

Admit Card में कोई गलती हो तो क्या करें?

यदि आपके REET Admit Card में कोई गलती है, तो तुरंत REET हेल्पलाइन नंबर (0145-2630436, 2630437) या ईमेल (rajbserreet2024@gmail.com) पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top