Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 12 अप्रैल 2025 को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई – प्रथम शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक, और द्वितीय शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक। स भर्ती परीक्षा में कुल 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 6.10 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब अभ्यर्थी Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 PDF का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे अपने संभावित स्कोर का आंकलन कर सकें। हालाँकि, ऑफिशियल उत्तर कुंजी कुछ दिनों बाद RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी, लेकिन उससे पहले विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 की संभावित आंसर की (Unofficial Answer Key) जारी कर दी गई है, जिसे अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न पत्र से मिलान कर सकते हैं।
Rajasthan Jail Prahari Exam 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 |
पदों की संख्या | 803 पद |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
परीक्षा शिफ्ट | पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 से 12:00 तक दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 से 5:00 तक |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
कुल आवेदक | 8,20,942 |
परीक्षा में उपस्थित | लगभग 6.10 लाख अभ्यर्थी |
आंसर की स्टेटस | संभावित (Unofficial) उपलब्ध |
ऑफिशियल वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
RSMSSB Jail Prahari Answer Key 2025 Release Date
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को दो शिफ्टों में किया गया था, और अब उम्मीदवार RSMSSB Jail Prahari Answer Key 2025 की रिलीज डेट को लेकर उत्साहित हैं। ऑफिशियल उत्तर कुंजी अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह तक RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे डाउनलोड करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे और यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित तिथि तक Answer Key Objection लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियाँ भी दर्ज कर सकेंगे।
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 PDF – शिफ्ट अनुसार डाउनलोड करें
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 12 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के तुरंत बाद, विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा तैयार की गई संभावित उत्तर कुंजी (Unofficial Answer Key) जारी कर दी गई है। नीचे दी गई टेबल में आप शिफ्ट अनुसार प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी PDF की जानकारी तथा डाउनलोड लिंक देख सकते हैं:
शिफ्ट | प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक | उत्तर कुंजी PDF लिंक |
---|---|---|
शिफ्ट 1 (12.04.2024) | डाउनलोड करें | Answer Key PDF |
शिफ्ट 2 (12.04.2024) | डाउनलोड करें | Answer Key PDF |
महत्वपूर्ण सूचना:
- यह उत्तर कुंजी केवल संभावित (Unofficial) है।
- RSMSSB Jail Prahari Official Answer Key 2025 PDF कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025: मार्किंग स्कीम
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में पूछे गए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न 400 अंकों के थे। उम्मीदवारों का स्कोर निकालने के लिए बोर्ड ने स्पष्ट मार्किंग स्कीम निर्धारित की है। हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है। इसके अलावा, यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया गया है तो उसका उत्तर “E” (कोई उत्तर नहीं) ऑप्शन में भरना अनिवार्य था। यदि उम्मीदवार ऐसा नहीं करते हैं, तो उस प्रश्न पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
राजस्थान जेल प्रहरी आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की ऑफिशियल उत्तर कुंजी (Official Answer Key) परीक्षा के कुछ दिनों बाद जारी की जाती है। यदि आप अपनी Jail Prahari Answer Key 2025 PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है :
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में rsmssb.rajasthan.gov.in टाइप करें और वेबसाइट खोलें।
- Candidate Corner सेक्शन ढूंढें : होमपेज पर आपको Candidate Corner नाम से एक सेक्शन दिखाई देगा। उसमें जाएं।
- Answer Key टैब पर क्लिक करें: Candidate Corner के अंतर्गत आपको “Answer Key” का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- Jail Prahari Answer Key 2025 लिंक खोजें: लिस्ट में से “Jail Prahari (कारागार प्रहरी) – 2025” वाली उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें: अब अपनी शिफ्ट (Shift 1 या Shift 2) और पेपर कोड (A, B, C, D) के अनुसार संबंधित Answer Key PDF को डाउनलोड करें।
- OMR शीट से मिलान करें: डाउनलोड की गई उत्तर कुंजी से अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की तुलना करें। इससे आप अपने संभावित अंक (Expected Score) का पता लगा सकते हैं।
राजस्थान जेल प्रहरी आंसर की 2025 से सम्बंधित सामान्य प्रश्न (FAQ’S)
Q1. राजस्थान जेल प्रहरी आंसर की 2025 कब जारी होगी?
उत्तर: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की परीक्षा के 30 से 45 दिन के भीतर RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।
Q2. राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है क्या?
उत्तर: हां, इस परीक्षा में 1 अंक की निगेटिव मार्किंग है। इसके साथ ही कोई उत्तर नहीं देने पर ‘E’ विकल्प न भरने पर 1/3 अंक की कटौती भी होती है।
Q3. राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा कितने अंकों की होती है?
उत्तर: यह परीक्षा कुल 100 प्रश्नों की होती है, जिसमें 400 अंक निर्धारित होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं।