UPPSC Assistant Registrar Syllabus 2024 : पाठयक्रम और परीक्षा पैटर्न

UPPSC Assistant Registrar Syllabus 2024 UPPSC Assistant Registrar Exam Pattern 2024
Telegram
Join Now
WhatsApp
Join Now

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है और उसके साथी ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPSC Assistant Registrar syllabus 2024 जारी कर दिया है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम इस भर्ती परीक्षा के लिए पाठयक्रम और परीक्षा पैटर्न की जानकारी विस्तार से देंगे नीचे दिए गये लिंक से आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

UPPSC Assistant Registrar Vacancy 2024 Notification PDF : महत्वपूर्ण तिथियाँ, योग्यता, और आवेदन प्रक्रिया

UPPSC Assistant Registrar Exam Pattern 2024

सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा चार प्रमुख भागों में विभाजित की गई है। Assistant Registrar Exam Pattern 2024 के प्रत्येक भाग की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

विषयपरीक्षा अवधिअधिकतम अंक
1. सामान्य अध्ययन3 घंटे200
2. सामान्य हिन्दी, सारांश आलेखन, निबंध3 घंटे200
3. उत्तर प्रदेश वित्तीय नियम एवं कार्यालय प्रक्रिया सम्बन्धी नियम3 घंटे100
4. व्यक्तित्व परीक्षा / साक्षात्कार50
कुल550

UPPSC Assistant Registrar Syllabus 2024 : विषयवार विवरण

नीचे UPPSC Assistant Registrar Syllabus 2024 को विषयवार एवम विस्तारपूर्वक बताया गया है:

1. सामान्य अध्ययन (General Studies)

  • सामान्य विज्ञान – सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव और प्रेक्षण से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे। यह विषय किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित सामान्य ज्ञान पर आधारित है, जिसमें किसी विशेष वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के सामान्य अवधारणाओं को शामिल किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ- इस भाग में वर्तमान में घट रही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रमुख घटनाएँ, उनकी पृष्ठभूमि, और उनके प्रभाव की जानकारी की परख की जाएगी।
  • भारत का इतिहास -भारत के इतिहास में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी की आवश्यकता होगी। इसमें प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत के इतिहास के प्रमुख घटनाक्रमों, समाज और संस्कृति का अध्ययन किया जाएगा।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन– इस भाग में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति और विशेषताओं, राष्ट्रवाद के उदय और स्वतंत्रता प्राप्ति की प्रक्रिया के बारे में सामान्य ज्ञान की अपेक्षा की जाएगी।
  • भारतीय राज्य व्यवस्था और अर्थ व्यवस्था– यह भाग भारतीय राज्य व्यवस्था, भारतीय संविधान, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, भारत की अर्थव्यवस्था और नियोजन के प्रमुख लक्षणों पर आधारित होगा। इसमें इन विषयों की सामान्य जानकारी की परख की जाएगी।
  •  विश्व भूगोल और जनसंख्या – विश्व भूगोल और जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी। इसमें भारत के भूगोल के भौतिक, पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक और जनांकिकीय पक्षों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

2. सामान्य हिंदी (General Hindi)

UPPSC Assistant registrar Syllabus 2024 के हिंदी पेपर में विभिन्न भागों के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम निम्नलिखित हैं:

  1. निवंध (Essay Writing)
    • अधिकतम अंक: 40
    • शब्द सीमा: लगभग 400 शब्द
  2. गद्यांश (Passage)
    • अधिकतम अंक: 40
    • विवरण:
      • उचित शीर्षक देना: 5 अंक
      • मूल गद्यांश का सारांश: 20 अंक
      • तीन रेखांकित अंशों की व्याख्या: 15 अंक
  3. हिंदी-आलेखन (Hindi Writing)
    • अधिकतम अंक: 30
    • विवरण:
      • शासकीय, अर्द्धशासकीय पत्र, कार्यालय आदेश, कार्यालय ज्ञापन, परिपत्र, विज्ञप्ति, निविदा सूचना, टिप्पणी।
  4. शब्दावली (Vocabulary)
    • अधिकतम अंक: 30
    • विवरण:
      • (क) किन्हीं पाँच शब्दों में से प्रत्येक के चार-चार पर्यायवाची शब्द बतायें: 10 अंक
      • (ख) किन्हीं पाँच शब्दों के विपरीतार्थक शब्द बताइए: 5 अंक
      • (ग) किन्हीं पाँच शब्दों में शब्दों के अर्थगत अंतर स्पष्ट करते हुए उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए: 10 अंक
      • (घ) किन्हीं पाँच पदों में से प्रत्येक में समास का नाम बताइए: 5 अंक
  5. वर्तनी और वाक्य सुधार (Spelling and Sentence Correction)
    • अधिकतम अंक: 20
    • विवरण:
      • (क) किन्हीं पाँच शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए: 10 अंक
      • (ख) किन्हीं पाँच वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए: 10 अंक
      • (ग) किन्हीं पाँच वाक्यांशों में से प्रत्येक के लिए एक-एक शब्द दीजिए: 10 अंक
  6. मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Idioms and Proverbs)
    • अधिकतम अंक: 15
    • विवरण: किन्हीं पाँच मुहावरे और लोकोक्तियों के अर्थ स्पष्ट करते हुए उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए: 15 अंक
  7. प्रत्यय और उपसर्ग (Affixes and Prefixes)
    • अधिकतम अंक: 5
    • विवरण: किन्हीं पाँच शब्दों में से प्रत्यय और उपसर्ग छांटकर लिखिए: 5 अंक
  8. शब्दों के एकाधिक अर्थ (Multiple Meanings of Words)
    • अधिकतम अंक: 10
    • विवरण: किन्हीं पाँच शब्दों के एकाधिक अर्थ लिखिए: 10 अंक

3. उत्तर प्रदेश वित्तीय नियम एवं कार्यालय प्रक्रिया (UP Financial Rules and Office Procedures)

क्रमांकपाठ्यक्रम के विषयविवरण
1उत्तर प्रदेश वित्तीय हस्त पुस्तिका भाग-2 खण्ड 2 से 4मूल नियम, सहायक नियम, वेतन निर्धारण, अवकाश नियम, सेवा सम्बन्धी प्रकरण
2वित्तीय हस्त पुस्तिका भाग-5 खण्ड 1लेखा नियमों की जानकारी: चैप्टर-4 और चैप्टर-5: वेतन व भत्तों सम्बन्धी लेखा नियम, चैप्टर-6: अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन देयकों का निर्माण, चैप्टर-8: आकस्मिक व्यय – विभिन्‍न अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ, चैप्टर-10: ऋण व अग्रिम सम्बन्धी लेखा नियम, चैप्टर-13: निर्माण कार्य सम्बन्धी लेखा नियम, चैप्टर-18: सेवा सम्बन्धी निधियाँ
3वित्तीय हस्त पुस्तिका भाग-3यात्रा भत्ता सम्बन्धी नियम: चैप्टर-1: दैनिक भत्ता, परिवार की परिभाषा, सड़क यात्रा भत्ता आदि, चैप्टर-2: यात्रा सम्बन्धी सामान्य नियम, चैप्टर-3: सामान्य यात्राओं सम्बन्धी नियम, चैप्टर-4: विशेष यात्राओं सम्बन्धी नियम, चैप्टर-6: मृत्यु अथवा सेवा निवृत्ति पर अनुमन्य यात्रा भत्ता, चैप्टर-7: वाहन भत्ता सम्बन्धी नियम
4सिविल सर्विस रेगुलेशनभाग 1, 4, 8, और 10 का ज्ञान: भाग-4: सामान्य पेंशन नियम, भाग-8: सेवा अभिलेखों का रख-रखाव, भाग-10: पेंशन आवेदन की प्रक्रिया
5भण्डार क्रय नियम एवं अनुपूरक नियमसरकार द्वारा जारी भण्डार क्रय के नियम एवं परिपत्र
6विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्गत नियमप्राध्यापकों के वेतन निर्धारण, प्रोन्‍्नतियाँ, डाक्टरेट उपाधि धारियों को अग्रिम वेतन, विभिन्न परिपत्रों में उल्लिखित नियमों का सम्यक ज्ञान
7कार्यालयीय प्रक्रिया सम्बन्धी मैनुअलमैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्डर्स को सन्दर्भ पुस्तिका के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
8विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्गत परिपत्रकतिपय अस्पष्ट बिन्दुओं को स्पष्ट करने हेतु अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पत्र लिखना। कुलपति की तरफ से कुलाधिपति को पत्र लिखकर वरिष्ठता निर्धारण सम्बन्धी मामलों पर निर्णय हेतु अनुरोध।

UPPSC Assistant Registrar Syllabus 2024 को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे 

1 thought on “UPPSC Assistant Registrar Syllabus 2024 : पाठयक्रम और परीक्षा पैटर्न”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top