RPSC RAS Mains Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर (Exam City) और प्रवेश पत्र की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपनी SSO ID के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। RPSC के द्वारा 14 जून 2025 को मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे, अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। RAS Mains Exam 2025 का आयोजन दिनांक 17 जून 2025 से 18 जून 2025 तक दो परियो में किया जायेगा।
इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको RPSC RAS Mains Admit Card 2025 को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और RPSC RAS Mains Exam City 2025 की जानकारी देखने का सीधा लिंक उपलब्ध करवाएंगे। जिससे की आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सके।
RPSC RAS Mains Admit Card 2025 Overview
Category | Details |
Examination Name | Rajasthan Administrative Service (RAS) 2025 |
Organising Body | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Total Vacancies | 1096 |
Mains Exam Date | 17-18 June 2025 |
Admit Card Release Date | 14 June 2025 |
Exam Mode | Offline (Pen & Paper Based) |
Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
Check Your Exam City | Click Here |
Download Admit Card | Click Here |
Download Admit Card Notification | Click Here |
RAS Mains Exam 2025 Date and Time
RPSC RAS Mains Exam 2025 का आयोजन दो दिन में चार पारियों में करवाया जा रहा है प्रत्येक दिन प्रथम पारी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक आयोजित होगी
दिनांक | पहली पाली | दूसरी पाली |
---|---|---|
17 जून 2025 | सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 02:30 से शाम 05:30 बजे तक |
18 जून 2025 | सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 02:30 से शाम 05:30 बजे तक |
इसे भी देखे:
- RPSC RAS Notification 2024 PDF: Exam Pattern, Syllabus, Eligibility Criteria & Selection Process
- RPSC RAS Mains Syllabus 2024 in Hindi : मुख्य परीक्षा का सिलेबस की पीडीएफ यहाँ से डाउनलोड करे

RPSC RAS Mains Exam City 2025: कैसे जानें अपना परीक्षा शहर?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RPSC RAS Mains Exam City 2025 की जानकारी जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- चरण 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर “Recruitment Portal” सेक्शन पर क्लिक करें।
- चरण 3: अपनी SSO ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- चरण 4: लॉगिन करने के बाद “Exam Dashboard” विकल्प पर क्लिक करें।
- चरण 5: यहां पर “RPSC RAS Mains Exam City Details” लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 6: आपका परीक्षा शहर (Exam District) स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे नोट करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
पोर्टल | डायरेक्ट लिंक |
---|---|
RPSC आधिकारिक वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
Direct Link for Check Exam District | Click Here |
RPSC RAS Mains Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएएस मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें: होमपेज पर “Admit Card” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- SSO पोर्टल पर लॉगिन करें: अपनी SSO ID और पासवर्ड का उपयोग करें।
- Admit Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें: लॉगिन के बाद “Recruitment Portal” में RPSC RAS Mains Admit Card का लिंक देखें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें: आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
- Admit Card देखें और डाउनलोड करें: आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
RPSC RAS Mains Admit Card 2025 Download Link
पोर्टल का नाम | डायरेक्ट लिंक |
---|---|
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC RAS Mains Admit Card 2025 Download | Click Here |
RPSC RAS Mains Admit Card 2025: परीक्षा के दिन के लिए निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि) लाना अनिवार्य है।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित हैं।
- यदि लागू हो, तो COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।
- परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना जरूरी है।
- परीक्षा केंद्र पर केवल वही वस्तुएँ लेकर जाएँ जो आयोग द्वारा अनुमत हों।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
RPSC RAS Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देश
महत्वपूर्ण: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी त्रुटि के मामले में तुरंत RPSC से संपर्क करें।
RPSC RAS Mains Exam 2025 में ले जाने वाले दस्तावेज
🔖 दस्तावेज | विवरण |
---|---|
एडमिट कार्ड | रंगीन प्रिंट, स्पष्ट फोटो चिपकाएँ |
पहचान पत्र | मूल आधार कार्ड (अपडेटेड फोटो के साथ) |
वैकल्पिक पहचान पत्र (यदि आधार अस्पष्ट हो) | वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि |