राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 के लिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए RPSC Exam Calendar 2025 PDF जारी की है। इस परीक्षा कैलेंडर में आरपीएससी ने 35 विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) हर साल विभिन्न सरकारी विभागों में पदों पर नियुक्ति के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन करता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। RPSC Exam Shedule 2025 के तहत विभिन्न विभागों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ अध्यापक, तकनीकी सहायक, और अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम सभी प्रमुख परीक्षाओं की तारीखों और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि उम्मीदवार बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें। नीचे दिए गए लिंक से आप RPSC Exam Calendar 2025 PDF Download कर सकते हैं। आइए, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की पूरी जानकारी पर नजर डालते हैं।
RPSC Exam Calendar 2025 Overview
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) परीक्षा कैलेंडर 2025 की घोषणा हो गई है, जिसमें विभिन्न विभागों के लिए विभिन्न परीक्षाओं की तिथियाँ निर्धारित की गई हैं। यह कैलेंडर उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका है जो राजस्थान सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए आरपीएससी की परीक्षा में शामिल होने का इच्छुक हैं। इसमें प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, राजस्व, और अन्य विभागों के लिए प्रमुख परीक्षा तिथियाँ शामिल हैं। उम्मीदवारों को RPSC Exam Calendar 2025 में सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ, परीक्षा के प्रकार और संबंधित विभागों की जानकारी मिलेगी।
S. No | Name of Exam | Date of Exam |
---|---|---|
1 | Assistant Prosecution Officer (Pre) Exam, 2024 (Prosecution Deptt.) | 19-01-2025 |
2 | Raj. State and Sub. Services Combined Competitive (Pre) Exam, 2024 (DOP) | 02-02-2025 |
3 | Librarian Grade-II Exam, 2024 (Secondary Education Deptt.) | 16-02-2025 |
4 | Revenue Officer Grade II & Executive Officer Grade IV Exam, 2022 (Local Self Government Deptt.) | 23-03-2025 |
5 | Agriculture Officer Exam, 2024 (Agriculture Deptt.) | 20-04-2025 |
6 | PTI and Librarian Exam, 2024 (Sanskrit College Education Deptt.) | 04-05-2025 to 06-05-2025 |
7 | Geologist Exam, 2024 (Mines and Geology Deptt.) | 07-05-2025 |
8 | Assistant Mining Engineer Exam, 2024 (Mines and Geology Deptt.) | 07-05-2025 |
9 | Assistant Professor Exam, 2024 (Medical Education Deptt.) (09 Subjects) | 12-05-2025 to 16-05-2025 |
10 | Senior Scientific Officer Exam, 2024 (Home Deptt.) (08 Subjects) | 12-05-2025 to 16-05-2025 |
11 | Public Relation Officer Exam, 2024 (Information and Public Relation Deptt.) | 17-05-2025 |
12 | Assistant Prosecution Officer (Mains) Exam, 2024 (Prosecution Deptt.) | 01-06-2025 |
13 | Raj. State and Sub. Services Combined Competitive (Mains) Exam, 2024 (DOP) | 17-06-2025 & 18-06-2025 |
14 | Lecturer & Coach – School Education Competitive Exam, 2024 (Sec. Education Deptt.) (24 Subjects) | 23-06-2025 to 06-07-2025 |
15 | Assistant Professor Exam, 2024 (Medical Education Deptt.) (33 Subjects) | 23-06-2025 to 06-07-2025 |
16 | Technical Assistant-Geophysics Exam, 2024 (Ground Water Deptt.) | 07-07-2025 |
17 | Biochemist Exam, 2024 (Medical Education Deptt.) | 07-07-2025 |
18 | Junior Chemist Exam, 2024 (Ground Water Deptt.) | 08-07-2025 |
19 | Assistant Testing Officer Exam, 2024 (Public Works Deptt.) | 08-07-2025 |
20 | Assistant Director Exam, 2024 (Science & Technology Deptt.) | 09-07-2025 |
21 | Research Assistant Exam, 2024 (Evaluation Deptt.) | 10-07-2025 |
22 | Deputy Jailor Exam, 2024 (Jail Deptt.) | 13-07-2025 |
23 | Assistant Fisheries Development Officer Exam, 2024 (Fisheries Deptt.) | 29-07-2025 |
24 | Group Instructor/Surveyor/Assistant Apprenticeship Advisor Gr.-II Exam, 2024 (Skill Deptt.) | 29-07-2025 |
25 | Vice Principal/Suptdt. ITI Exam, 2024 (Skill Employment and Entrepreneurship Deptt.) | 30-07-2025 to 01-08-2025 |
26 | Analyst-Cum-Programmer Exam, 2024 (Department of Information Technology and Communication) | 17-08-2025 |
27 | Senior Teacher Exam, 2024 (Sec. Education Deptt.) (08 Subjects) | 07-09-2025 to 12-09-2025 |
28 | Protection Officer Exam, 2024 (Women and Child Development Deptt.) | 13-09-2025 |
29 | Assistant Engineer Combined (Pre) Exam, 2024 (DOP Deptt.) (07 Subjects) | 28-09-2025 |
30 | Assistant Statistical Officer Exam, 2024 (Economics and Statistics Deptt.) | 12-10-2025 |
31 | Assistant Agriculture Officer Exam, 2024 (Agriculture Deptt.) | 12-10-2025 to 19-10-2025 |
32 | Statistical Officer Exam, 2024 (Agriculture Deptt.) | 12-10-2025 to 19-10-2025 |
33 | ARO & AARO Exam, 2024 (Agriculture Deptt.) (11 Subjects) | 12-10-2025 to 19-10-2025 |
34 | Sub Inspector (Telecom) Exam, 2024 (Home Deptt.) | 09-11-2025 |
35 | Assistant Professor Exam, 2024 (College Education Deptt.) (30 Subjects) | 01-12-2025 to 12-12-2025, 15-12-2025 to 19-12-2025, 22-12-2025 to 24-12-2025 |
इसे भी देखे :
- RPSC Assistant Testing Officer 2024: Exam Pattern and Syllabus
- RPSC 2nd Grade Vacancy 2024 Notification जारी: जाने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा प्रारूप
RPSC upcoming Exam Date 2025
RPSC Exam Calendar 2025 के अनुसार निम्न परीक्षाओ का आयोजन वर्ष 2025 में किया जायेगा नीचे परीक्षा वार सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है।
1. RPSC Senior Scientific Officer Exam Date
विभाग: गृह विभाग
परीक्षा तिथि: 12 मई 2025 से 16 मई 2025
इस परीक्षा में विज्ञान से जुड़े उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। गृह विभाग में वैज्ञानिक अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
2. RPSC Assistant Professor Exam Date (Adv. No. 18/2024-25, Date: 22.10.2024)
विभाग: चिकित्सा शिक्षा विभाग
परीक्षा तिथि: 12 मई 2025 से 16 मई 2025
मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में सहायक प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह पद उम्मीदवारों को उच्च शैक्षणिक करियर में प्रवेश दिलाने का मार्ग प्रदान करेगा।
3. RPSC Assistant Professor Exam Date (विज्ञापन संख्या – 23/2024-25)
विभाग: चिकित्सा शिक्षा विभाग
परीक्षा तिथि: 23 जून 2025 से 6 जुलाई 2025
यह परीक्षा मेडिकल शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर की दूसरी श्रेणी के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेने की उम्मीद है।
4. RPSC 1st Grade Exam Date 2025
विभाग: माध्यमिक शिक्षा विभाग
परीक्षा तिथि: 23 जून 2025 से 6 जुलाई 2025
स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लेक्चरर और कोच पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।
5. RPSC Technical Assistant-Geophysics Exam Date 2025
विभाग: भू-जल विभाग
परीक्षा तिथि: 7 जुलाई 2025
इस परीक्षा का आयोजन भू-जल विभाग द्वारा किया जाएगा, जो तकनीकी सहायक-भूभौतिकी के पद के लिए है। इस परीक्षा की पहले की तिथि 24 जून 2025 थी, जिसे अब 7 जुलाई 2025 कर दिया गया है।
6. RPSC Biochemist Exam Date 2025
विभाग: चिकित्सा शिक्षा विभाग
परीक्षा तिथि: 7 जुलाई 2025
चिकित्सा क्षेत्र में बायोकेमिस्ट पद के लिए इस परीक्षा का आयोजन होगा। पहले इसकी तिथि 24 जून 2025 थी, जिसे अब 7 जुलाई 2025 कर दिया गया है।
7. RPSC Junior Chemist Exam Date 2025
विभाग: भू-जल विभाग
परीक्षा तिथि: 8 जुलाई 2025
यह परीक्षा भू-जल विभाग में जूनियर केमिस्ट पद के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहले की तिथि 25 जून 2025 थी, जिसे अब 8 जुलाई 2025 निर्धारित किया गया है।
8. RPSC Assistant Testing Officer Exam Date 2025
विभाग: लोक निर्माण विभाग
परीक्षा तिथि: 8 जुलाई 2025
सहायक परीक्षण अधिकारी पद के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 8 जुलाई 2025 को उपस्थित होना होगा।
9. RPSC Assistant Director Exam Date 2025
विभाग: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
परीक्षा तिथि: 9 जुलाई 2025
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहायक निदेशक पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 27 जून 2025 को होनी थी, जिसे अब 9 जुलाई 2025 निर्धारित किया गया है।
10. RPSC Research Assistant Exam Date 2025
विभाग: मूल्यांकन विभाग
परीक्षा तिथि: 10 जुलाई 2025
मूल्यांकन विभाग द्वारा अनुसंधान सहायक पद के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की पहले की तिथि 28 जून 2025 थी, जिसे अब 10 जुलाई 2025 कर दिया गया है।
11. RPSC Assistant Fisheries Development Officer Exam Date 2025
विभाग: मत्स्य विभाग
परीक्षा तिथि: 29 जुलाई 2025
मत्स्य विभाग में सहायक मत्स्य विकास अधिकारी पद के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में विशेषज्ञों का चयन करना है।
12. RPSC Group Instructor/Surveyor/Assistant Apprenticeship Advisor (Gr-II) Exam Date 2025
विभाग: कौशल विकास विभाग
परीक्षा तिथि: 29 जुलाई 2025
कौशल विकास क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले यह तिथि 23 जून 2025 थी, जिसे अब 29 जुलाई 2025 कर दिया गया है।
13. RPSC Vice Principal/Superintendent ITI Exam Date 2025
विभाग: कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग
परीक्षा तिथि: 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025
इस परीक्षा का उद्देश्य कौशल रोजगार क्षेत्र में योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। पहले इसकी तिथि 30 जुलाई 2025 थी, जिसे अब 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक किया गया है।
14. RPSC 2nd Grade Exam Date 2025
विभाग: माध्यमिक शिक्षा विभाग
परीक्षा तिथि: 7 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025
माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पद के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
15. RPSC Protection Officer Exam Date 2025
विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग
परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2025
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संरक्षण अधिकारी पद के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले यह तिथि 7 सितंबर 2025 थी, जिसे अब नए RPSC Exam Calendar 2025 में 13 सितंबर 2025 कर दिया गया है।
16. RPSC Sub-Inspector (Telecom) Exam Date 2025
विभाग: गृह विभाग
परीक्षा तिथि: 9 नवंबर 2025
गृह विभाग में उप निरीक्षक (टेलीकॉम) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
17. RPSC Assistant Professor Exam Date 2025
विभाग: कॉलेज शिक्षा विभाग
परीक्षा तिथि: RPSC Exam Calendar 2025 के अनुसार परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025, 15 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025, एवं 22 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक किया जायेगा
कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है।
RPSC Exam Calendar 2025 PDF Download
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए RPSC Upcoming exam Date 2025 की घोषणा कर दी है इसके लिए आरपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 को नीचे गये लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
परीक्षा कैलेंडर | डाउनलोड लिंक |
---|---|
RPSC Exam Calendar 2025 [Updated] | PDF डाउनलोड करें |
RPSC Exam Calendar 2025 | PDF डाउनलोड करें |
RPSC Exam Calendar 2025 को कैसे डाउनलोड करे ?
RPSC Exam Calendar 2025 को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। अगर आप RPSC Exam Dates 2025 को जानना चाहते है तो आप निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajastha.gov.in पर जाए
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको RPSC Exam Calendar 2025 का लिंक दिखाई देगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें, जो आपको RPSC 2025 Exam Date Sheet या RPSC Exam Date List 2025 के पेज पर ले जाएगा।
- यहां से आप RPSC Exam Calendar 2025 PDF Download बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Freqently Asked Question : RPSC Exam Calendar 2025
प्रश्न 1 . RPSC 1st Grade Exam Date क्या है ?
RPSC 1st Grade Exam का आयोजन 23 जून 2025 से 6 जुलाई 2025 तक किया जायेगा।
प्रश्न 2. RPSC 2nd Grade Exam Date क्या है ?
RPSC 2nd Grade Exam Date 7 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक है।