RPSC EO RO Syllabus 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कार्यकारी अधिकारी (Executive Officer) और राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। । RPSC EO RO Vacancy 2026 का अधिसूचना अभी जारी नही की है। यह परीक्षा आगामी वर्ष को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते है।
आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम अभ्यर्थियो की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए RPSC EO RO Syllabus 2026 और Exam pattern को विस्तार से समझायेंगे और नीचे दिए लिंक से आप इसे डाउनलोड कर सकते है।
RPSC EO RO Syllabus 2026: Overview
| Exam Details | Description |
|---|---|
| Exam Name | RPSC EO RO Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| Post Name | Executive Officer (EO) and Revenue Officer (RO) |
| Exam Date | Coming Soon |
| Exam Level | State Level |
| Mode of Examination | Offline (Pen and Paper-Based) |
| Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
| Syllabus Status | Released |
परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम: RPSC EO RO Syllabus 2026
RPSC EO RO परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न-पत्र होगा, जिसमें अधिकतम 120 अंक होंगे। प्रश्न-पत्र का स्तर स्नातक स्तर का होगा। इसमें दो भाग होंगे:
- भाग-अ: सामान्य ज्ञान
- भाग-ब: राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित नियम एवं योजनाएं
परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो समान अंक के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंकन होगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
| भाग | विषय | अधिकतम अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|
| भाग-अ | सामान्य ज्ञान (भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, परम्पराएं, विरासत, राजस्थान का भूगोल, समसामयिकी) | 80 | 2 घंटे |
| भाग-ब | राजस्थान नगरपालिका अधिनियम-2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएं | 40 | |
| कुल | 120 | 2 घंटे |
महत्वपूर्ण निर्देश:
- प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न होंगे, और सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
- प्रश्न-पत्र का स्तर स्नातक स्तर का होगा।

RPSC EO RO Syllabus 2026 in Hindi
खंड-A: सामान्य ज्ञान (80 अंक)
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा एवं विरासत:
- प्रागैतिहासिक स्थल: पुरापाषाण से ताम्र पाषाण एवं कांस्य युग तक के स्थल।
- ऐतिहासिक राजस्थान: प्रारंभिक ईस्वी काल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केंद्र, प्राचीन राजस्थान में समाज, धर्म एवं संस्कृति।
- राजवंश और शासक: गुहिल, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौड़, सिसोदिया और कच्छावा राजवंश, महत्वपूर्ण शासकों की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां, मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्था।
- आधुनिक राजस्थान का उदय: 19वीं-20वीं शताब्दी में सामाजिक जागृति के कारक, राजनीतिक जागरण में समाचार पत्रों और राजनीतिक संस्थाओं की भूमिका, 20वीं शताब्दी में जनजातीय और किसान आंदोलन, देशी रियासतों में प्रजामंडल आंदोलन, राजस्थान का एकीकरण।
- वास्तु परंपरा और स्थापत्य: मंदिर, किले, महल, मानव निर्मित जलीय संरचनाएं, चित्रकला की विभिन्न शैलियां और हस्तशिल्प।
- प्रदर्शन कला: शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, वाद्य यंत्र, लोक नृत्य और नाट्य।
- भाषा और साहित्य: राजस्थानी भाषा की बोलियां, राजस्थानी साहित्य और लोक साहित्य।
- धार्मिक जीवन: धार्मिक समुदाय, संत और संप्रदाय, राजस्थान के लोक देवी-देवता।
- सामाजिक जीवन: मेले और त्योहार, सामाजिक रीति-रिवाज और परंपराएं, वेशभूषा और आभूषण।
- राजस्थान की प्रमुख विशेषताएं: प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल, राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व, राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और विरासत, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र और आभूषण।
राजस्थान का भूगोल:
- प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश और उनकी विशेषताएं
- जलवायु की विशेषताएं
- प्रमुख नदियाँ और झीलें
- प्राकृतिक वनस्पति और मृदा
- प्रमुख फसलें: गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, बाजरा
- प्रमुख उद्योग
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ और जल संरक्षण तकनीकें
- जनसंख्या: वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात और प्रमुख जनजातियाँ
- खनिज: धात्विक और अधात्विक
- ऊर्जा संसाधन: परंपरागत और गैर-परंपरागत
- जैव-विविधता और इनका संरक्षण
- पर्यटन स्थल और परिपथ
- खनिज सम्पदाएं
भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली:
- भारतीय संविधान: दार्शनिक तत्व
- संविधान सभा
- भारतीय संविधान की विशेषताएं
- संवैधानिक संशोधन
- उद्देशिका
- मूल अधिकार
- राज्य नीति के निदेशक तत्व
- मूल कर्तव्य
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था:
- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्
- संसद
- उच्चतम न्यायालय और न्यायिक पुनरावलोकन
- भारत निर्वाचन आयोग
- नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
- नीति आयोग
- केन्द्रीय सतर्कता आयोग
- लोकपाल
- केन्द्रीय सूचना आयोग
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
- संघवाद
- भारत में लोकतांत्रिक राजनीति
- गठबंधन सरकारें
- राष्ट्रीय एकीकरण
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था:
- राज्य की राजनीतिक व्यवस्था:
- राज्यपाल
- मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद
- राजस्थान विधानसभा
- उच्च न्यायालय
- राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था:
- जिला प्रशासन
- स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज संस्थाएं
- संस्थाएं:
- राजस्थान लोक सेवा आयोग
- राज्य मानवाधिकार आयोग
- लोकायुक्त
- राज्य निर्वाचन आयोग
- राज्य सूचना आयोग
- लोक नीति एवं अधिकार:
- लोक नीति
- विधिक अधिकार और नागरिक अधिकार-पत्र
- राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011
समसामयिक घटनाएं:
- राजस्थान, भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां
खंड-B: राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 और योजनाएं (40 अंक)
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम- 2009:
- नगरपालिकाओं का गठन और शासन
- कार्य संचालन और वार्ड समिति
- नगरपालिका संपत्ति
- नगरपालिका वित्त और नगरपालिका निधि
- नगरपालिका राजस्व
- नगरपालिका विकास और नगर योजना
- नगरपालिका शक्तियां और अपराध
- अभियोग, वाद आदि
- नियंत्रण
- राजस्थान नगरपालिका (सामान्य क्रय एवं अनुबंध) नियम, 1974
- राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम, 2009
- राजस्थान नगरपालिका (समितियों की शक्तियां, कर्तव्य और कृत्य नियम), 2009
राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं:
- स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)
- इंदिरा रसोई योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
- अमृत मिशन
- हरित राजस्थान योजना
- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
- इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना
RPSC EO RO Syllabus 2026 PDF Download Link
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अधिशाषी अधिकारी और राजस्व अधिकारी का सिलेबस जारी कर दिया है आप इसे नीचे दिए गये लिंक से डाउनलोड भी कर सकते है
| Exam Details | Description |
|---|---|
| Exam Name | RPSC EO RO Exam 2026 |
| Syllabus PDF Download | Download RPSC EO RO Syllabus 2026 PDF |
| Official Website | RPSC Official Website |
RPSC EO RO Syllabus in Hindi को डाउनलोड कैसे करे ?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 2026 के कार्यकारी अधिकारी (EO) और राजस्व अधिकारी (RO) परीक्षा के लिए सिलेबस जारी किया गया है। उम्मीदवार इस सिलेबस को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- Syllabus Section खोजें: वेबसाइट के होमपेज पर, “What’s New” या “Notifications” सेक्शन में जाएं। वहां आपको “Rajasthan EO RO Syllabus in Hindi” से संबंधित लिंक मिलेगा।
- सिलेबस लिंक पर क्लिक करें: “RPSC EO RO Syllabus 2026” लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक आपको सिलेबस के पेज पर ले जाएगा।
- PDF डाउनलोड करें: सिलेबस पेज पर जाने के बाद, आपको “Download PDF” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और सिलेबस की PDF फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
- सिलेबस का अध्ययन करें: डाउनलोड किए गए सिलेबस को खोलें और ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा।
RPSC EO RO Syllabus 2026 से सम्बंधित प्रश्न
RPSC EO RO Exam Date क्या है ?
RPSC EO RO Exam 2026 की परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।
RPSC EO RO syllabus 2026 क्या है?
सिलेबस में सामान्य ज्ञान (भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, आदि) और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम-2009 से संबंधित प्रश्न होंगे।

