RPSC AE Exam Date 2025: Rajasthan Public Service Commission (RPSC) ने Assistant Engineer (AE) Recruitment 2024 के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रारंभिक (Pre) और मुख्य (Mains) परीक्षा की तिथियाँ आधिकारिक रूप से जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। इस परीक्षा का आयोजन कुल 1014 पदों के लिए किया जा रहा है। अभी आरपीएससी के द्वारा एक अधिसूचना जारी की गयी है जिसमे इस परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे देख सकते है।
आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको RPSC AE Exam Date 2025 की Pre. और Mains परीक्षा की तिथियों की सम्पूर्ण जानकरी उपलब्ध करवाएंगे जिससे की अभ्यर्थी अपनी तैयारी को मजबूत कर सके।
RPSC AE Exam Date 2025 Overview
Particulars | Details |
---|---|
Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Exam Name | RPSC Assistant Engineer (AE) Exam 2024 |
Advertisement No. | 10/2024-25 |
Total Vacancies | 1014 Posts |
Prelims Exam Date | 28 September 2025 |
Mains Exam Date | 15 – 18 March 2026 |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Official Notification | Click Here |
Exam Date Notification (Pre. Exam) | Click Here |
Exam Date Notification (Mains Exam) | Click Here |
RPSC AE Pre Exam Date 2025
RPSC Assistant Engineer Pre Exam 2025 का आयोजन 28 सितंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा Objective Type (MCQ) प्रारूप में आयोजित होगी और इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और संबंधित इंजीनियरिंग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसे भी देखे:-
- RPSC AE Vacancy 2024 : आरपीएससी सहायक अभियंता भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, और चयन प्रक्रिया
- RPSC AE Syllabus 2024 and Exam Pattern :आरपीएससी सहायक अभियंता भर्ती 2024 पाठयक्रम और परीक्षा पैटर्न
RPSC AE Mains Exam Date 2025
RPSC Assistant Engineer Mains Exam 2024 का आयोजन 15 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा Descriptive Type होगी और इसमें चार पेपर शामिल होंगे – दो अनिवार्य (हिंदी, इंजीनियरिंग के सामाजिक पहलू) और दो वैकल्पिक (चयनित इंजीनियरिंग विषय – CE / EE / ME)।

RPSC AE Prelims Exam Pattern 2025
RPSC AEN Prelims Exam Pattern 2025 में दो खंड शामिल हैं: पहला खंड सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (राजस्थान के भूगोल, अर्थव्यवस्था, और संस्कृति सहित) है, जिसमें 200 अंक हैं और इसके लिए 2 घंटे दिए गए हैं। दूसरा खंड एक वैकल्पिक विषय (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, या कृषि इंजीनियरिंग) है, जिसमें भी 200 अंक हैं और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।
खंड | अधिकतम अंक | समय अवधि |
सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (राजस्थान का भूगोल, अर्थव्यवस्था, और संस्कृति सहित) | 200 | 2 घंटे |
वैकल्पिक विषय: सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कृषि इंजीनियरिंग | 200 | 2 घंटे |
RPSC AE Mains Exam Pattern 2025
RPSC AE Mains Exam 2025 में चार पेपर होंगे। पहला पेपर हिंदी का है, जिसमें 100 अंक हैं और इसके लिए 3 घंटे का समय दिया गया है। दूसरा पेपर इंजीनियरिंग के सामाजिक पहलू पर आधारित है, जिसमें 200 अंक हैं और इसके लिए भी 3 घंटे का समय निर्धारित है। तीसरा और चौथा पेपर वैकल्पिक विषयों (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, या कृषि इंजीनियरिंग) पर आधारित हैं, जिनमें प्रत्येक में 200 अंक हैं और इन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया है।
पेपर | अधिकतम अंक | समय अवधि |
पेपर I: हिंदी | 100 | 3 घंटे |
पेपर II: इंजीनियरिंग के सामाजिक पहलू | 200 | 3 घंटे |
पेपर III: वैकल्पिक विषय (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कृषि इंजीनियरिंग) | 200 | 3 घंटे |
पेपर IV: वैकल्पिक विषय (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कृषि इंजीनियरिंग) | 200 | 3 घंटे |
RPSC AE Admit Card 2025 – जानें कब और कहां मिलेगा एडमिट कार्ड
RPSC Assistant Engineer Admit Card 2025 (Prelims और Mains दोनों) परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार RPSC AE Pre Exam 2025 और RPSC AE Mains Exam 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना RPSC AE Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: rpsc.rajasthan.gov.in
- होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
- “Assistant Engineer Pre / Mains Admit Card 2025” लिंक पर जाएं
- अपनी Application ID और Date of Birth (DOB) दर्ज करें
- “Submit” पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें
- प्रिंट निकालना न भूलें – यह परीक्षा केंद्र पर आवश्यक होगा
RPSC AE Exam 2025 परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश:
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले रिपोर्ट करें
- वैध पहचान पत्र (जैसे Aadhaar Card, PAN Card, Driving License) साथ लाना अनिवार्य है
- RPSC AE Admit Card 2025 की प्रिंट कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस आदि परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं
RPSC AE Exam Date 2025–26 FAQs
Q1. RPSC AE Pre Exam Date 2025 की तारीख क्या है?
RPSC Assistant Engineer (AE) की प्रारंभिक परीक्षा 28 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
Q2. RPSC AE Mains Exam Date 2025 क्या है?
उत्तर: RPSC AE मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 18 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह चार दिवसीय लिखित परीक्षा होगी।