राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित रणनीति और तैयारी जरूरी है। तैयारी को मजबूत बनाने के लिए RPSC 2nd Grade Previous Year Papers PDF को हल करना बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करने से न केवल परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर और पैटर्न समझने में मदद मिलती है, बल्कि परीक्षा में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और सटीकता में सुधार करने का अवसर प्रदान करता है। इन प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।
आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम RPSC 2nd Grade Teacher old Paper PDF In Hindi Download की प्रक्रिया और इनको विषयवार और वर्षवार डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवाएंगे। नीचे लिंक पर क्लिक करके आप सीधे ही इसे डाउनलोड कर सकते है।
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Pattern
आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का सही ज्ञान होना चाहिए। RPSC 2nd Grade Teacher परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं: पेपर-I और पेपर-II। नीचे दोनों पेपरों के परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई है:
RPSC 2nd Grade Teacher Paper-I Exam Pattern
पेपर-I मुख्य रूप से राजस्थान और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों,राजस्थान के समसामयिक मुद्दे,विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान,शैक्षिक मनोविज्ञान पर आधारित है। इसे हल करने से उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता और शैक्षिक योग्यता का आकलन किया जाता है। इस प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमे प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक प्रदान किये जायेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटे जायेंगे।
विवरण | पेपर-I |
कुल प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
कुल अंक | 200 अंक |
अंक निर्धारण | प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक प्रदान किए जाते हैं |
नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
न्यूनतम योग्यता अंक | 40% |
विषय | राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान। राजस्थान के समसामयिक मुद्दे। विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान। शैक्षिक मनोविज्ञान। |
इसे भी देखे :
RPSC 2nd Grade Teacher Paper-II Exam Pattern
आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती पेपर-II में उम्मीदवार के संबंधित विषय में गहराई से ज्ञान और शिक्षण पद्धतियों की समझ का आकलन करता है। यह पेपर शिक्षण के व्यावसायिक पहलुओं पर केंद्रित होता है। इस भर्ती में संबंधित विषय के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान, स्नातक स्तर का ज्ञान, संबंधित विषय की शिक्षण विधियाँ से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। इस प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जो प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटे जायेंगे।
विवरण | पेपर-II |
कुल प्रश्नों की संख्या | 150 प्रश्न |
कुल अंक | 300 अंक |
अंक निर्धारण | प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक प्रदान किए जाते हैं |
नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
न्यूनतम योग्यता अंक | 40% |
विषय | संबंधित विषय के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान। स्नातक स्तर का ज्ञान। संबंधित विषय की शिक्षण विधियाँ। |
RPSC 2nd Grade Previous Year Question Papers
नीचे दी गयी टेबल से आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए पिछले वर्षो के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है।
Exam Date | Exam Name | Subject | Download Link |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | GK and Education Psychology | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | GK and Education Psychology | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | English | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | Mathematics | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | Sanskrit | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | Science | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | Hindi | Download PDF |
23/02/2023 | SR. TEACHER (SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM – 2022 | Social Science | Download PDF |
RPSC 2nd Grade Previous Year Papers PDF Download कैसे करे ?
RPSC (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। नीचे विस्तृत चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है जिससे आप RPSC 2nd Grade Previous Year Papers PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Step -1st : सर्वप्रथम अपने वेब ब्राउज़र में RPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in खोलें। होम पेज पर उपलब्ध विभिन्न सेक्शन को ध्यानपूर्वक देखें।
Step -2 : होम पेज पर दिए गए मेन्यू में “Candidate Information” पर जाएं। ड्रॉपडाउन मेनू से “Question Papers” विकल्प का चयन करें।
Step -3 : “Question Papers” पेज पर आपको विभिन्न परीक्षाओं की सूची दिखाई देगी। “Sr. Teacher Grade II” या “2nd Grade Teacher” परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
Step -4 :अब आपको परीक्षा के विभिन्न विषयों (जैसे हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी आदि) की सूची दिखेगी। जिस विषय का प्रश्न पत्र डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करके आप RPSC 2nd Grade Teacher old Paper Download कर सकते है।
इस प्रकार आप RPSC 2nd Grade Teacher old Paper डाउनलोड कर सकते है ये प्रश्न पत्र आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में कारगर साबित होंगे।
RPSC 2nd Grade Previous Year Papers PDF को हल करने के फायदे
RPSC 2nd Grade Previous Year Papers PDF का उपयोग अभ्यर्थियों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पेपर्स उन्हें परीक्षा के पुराने पैटर्न और प्रश्नों को समझने में मदद करते हैं, जो उनकी तैयारी को बेहतर बनाने में काफी सहायक होते हैं। RPSC 2nd Grade Teacher old Paper Download करके, उम्मीदवार अपनी रणनीति को सुधार सकते हैं, समय प्रबंधन सीख सकते हैं, और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इन पेपर्स को अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के अवसर बढ़ते हैं। इससे अभ्यर्थियों को अपनी गलतियों को समझने और सुधारने का मौका मिलता है।