REET Mains Syllabus Level 2 2025 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा के लिए विस्तृत परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पहले ही जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सिलेबस का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना और उसकी गहराई से समझ विकसित करना बेहद आवश्यक है। सही रणनीति और सिलेबस की स्पष्ट जानकारी के साथ तैयारी करने पर ही सफलता सुनिश्चित हो सकती है। इस लेख में हम आपको REET Mains Level 2 2025 सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपकी तैयारी को दिशा और मजबूती मिल सके।
यदि आप राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको परीक्षा की पूरी जानकारी और सिलेबस का विवरण मिलेगा। आप यहाँ से REET Mains Syllabus Level 2 PDF Download कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
REET Mains Syllabus Level 2 2025 Overview
REET मुख्य परीक्षा स्तर 2 सिलेबस 2025 उन उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है जो राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक (Level 2) पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस परीक्षा के लिए स्कीम और सिलेबस में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल (हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत आदि), शैक्षिक मनोविज्ञान, संबंधित विषय (गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि) और शिक्षण विधियाँ शामिल हैं। यह सिलेबस उम्मीदवारों को परीक्षा की सटीक तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करता है।
REET Level 2 के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा किया जाता है, जो सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया का संचालन करता है। जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Particulars | Details |
---|---|
Organization Name | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur |
Exam Name | REET Mains Level 2 2025 |
Post Name | 3rd Grade Teacher (Level 2) |
Exam Date | 17th to 21st January 2026 |
Syllabus & Exam Pattern | Released |
Post Category | Syllabus and Exam Pattern |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
REET Mains Level 2 Exam Pattern 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित REET Mains Level 2 Exam Pattern के लिए जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे और कुल अंक 300 होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं और इस परीक्षा में एक तिहाई नकारात्मक अंकन लागू है।
क्रमांक | विवरण |
---|---|
1 | परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। |
2 | परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा। |
3 | प्रश्न पत्र की समयावधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होगी। |
4 | प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। |
5 | सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के होंगे। |
6 | उत्तर पत्र में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन रखा गया है प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नकारात्मक अंकन है। |
इसे भी देखे
- Rajasthan JET 2025: आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य पूरी जानकारी
- URATPG 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी पीजी प्रवेश परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी
REET Mains Level 2 Exam Pattern: विषयवार अंकभार तालिका
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा | 40 | 80 |
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय | 25 | 50 |
सम्बंधित विषय का ज्ञान – हिंदी/ अंग्रेजी/ गणित/ सामान्य विज्ञान/सामाजिक अध्ययन | 60 | 120 |
शैक्षणिक रीति विज्ञान – हिंदी/ अंग्रेजी/ गणित/ सामान्य विज्ञान/सामाजिक अध्ययन | 10 | 20 |
शैक्षणिक मनोविज्ञान | 10 | 20 |
सूचना तकनीकी | 5 | 10 |
कुल | 150 | 300 |
- REET Mains Level 2 परीक्षा 300 अंको की होगी
- इस परीक्षा में केवल एक प्रश्न पत्र होगा उसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा
- REET Mains Level 2 परीक्षा में नकारात्मक अंकन एक तिहाई भाग रखा गया है
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 In Hindi (Topic Wise)
1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा (80 अंक)
Rajasthan Geography:-
राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप, मानसून तंत्र एवं जलवायु, अपवाह तंत्र- झीलें, नदियाँ, बांध, राजस्थान की वन-संपदा, वन्य जीव-जन्तु, वन्य जीव संरक्षण एवं अभयारण्य, मृदाएँ एवं मृदा संरक्षण, राजस्थान की प्रमुख फसलें, जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात, राजस्थान की जनजातियाँ एवं जनजातीय क्षेत्र, धात्विक एवं अधात्विक खनिज, राजस्थान के ऊर्जा संसाधनः परम्परागत एवं गैर-परम्परागत, राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान में यातायात के साधन
Rajasthan History and Culture:-
- राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि ।, राजस्थान की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था इत्यादि ।, राजस्थान की स्थापत्य कलाः किले, स्मारक इत्यादि ।, राजस्थान के मेले, त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य एवं लोक नृत्य, राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं विरासत, राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, प्रमुख संत एवं लोक देवता, राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल, राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व, राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण, राजस्थान की चित्रकलाएँ एवं हस्तशिल्प, 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति एवं किसान आंदोलन, प्रजामण्डल एवं राजस्थान का एकीकरण
Rajasthani Language:-
- राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ
- प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ
- प्रमुख राजस्थानी साहित्यकार
- राजस्थानी संत साहित्य एवं लोक साहित्य
2. राजस्थान की सामान्य जानकारी, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं समसामयिक घटनाक्रम
राजस्थान का सामान्य ज्ञान :-
- राजस्थान के प्रतीक चिह्न, राजस्थान में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ, राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र, राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल, राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी, राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल इत्यादि।, राजस्थान के प्रमुख उद्योग ।, राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्थान में जन कल्याणकारी योजनाएँ ।
शैक्षिक परिदृश्य-
- शिक्षण अधिगम के नवाचार ।
- राज्य में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएँ एवं पुरस्कार।
- विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित समितियाँ ।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में।
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम:-
- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 : प्रावधान एवं क्रियान्विति
- राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
- राजस्थान के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश।
सामयिक घटनाये:-
- राजस्थान की सम-सामयिक घटनाएँ।
- राज्य की अभिनव विकास योजनाएँ एवं क्रियान्विति
- अन्य सम-सामयिक विषय।
३. विषय-विशेष ज्ञान (Subject Concerned) (120 अंक)
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 Hindi:-
वर्णमाला का ज्ञान – स्वर और व्यंजन की पहचान एवं वर्गीकरण, शब्द विचार – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया और अव्यय, विकारी शब्द – लिंग, वचन, काल, कारक, वाच्य और उनका रूपांतरण,शब्द प्रकार-उत्पत्ति के आधार पर, रचना के आधार पर,अर्थ के आधार पर: एकार्थी, अनेकार्थी, विलोम, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, युग्म शब्द आदि , संधि, समास, उपसर्ग और प्रत्यय – उनके प्रकार और उदाहरण, शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि – प्रकार और प्रयोग के उदाहरण, वाक्य विचार – वाक्य के अंग, प्रकार और रूपांतरण, विराम चिह्न – प्रकार और सही प्रयोग, मुहावरे और लोकोक्तियाँ – अर्थ सहित उपयोग, शब्द शक्ति – शब्दों की प्रभावशीलता का अध्ययन, अपठित गद्यांश – भाव एवं व्याकरण आधारित प्रश्न, अपठित पद्यांश – भाव एवं व्याकरण आधारित प्रश्न, पारिभाषिक शब्दावली – शैक्षिक और औपचारिक शब्दों की समझ
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 English:-
Parts of Speech, Tenses, Voice, Narration, Transformation, Conditional Sentences, Idioms and Proverbs, Phrasal Verbs, One Word Substitution, Clauses Analysis, Subject-Verb Agreement, Synonyms and Antonyms, An Acquaintance with Literary Terms, Modal Auxiliaries, Prepositions, Unseen Passage – Prose, Unseen Passage – Poetry, और Basic Knowledge of English Sounds and their Phonetic Symbols
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 Maths:-
- परिमेय एवं अपरिमेय संख्याएँ, वास्तविक संख्याएँ एवं दशमलव प्रसार, वास्तविक संख्याओं के लिए घातांक नियम
- वर्ग और वर्गमूल, घन और घनमूल
- बहुपद – बहुपद के शून्यक, शेषफल प्रमेय, बहुपदों का गुणनखण्ड, बीजीय सर्वसमिकाएँ, बहुपदों के शून्यकों का ज्यामितीय अर्थ, विभाजन एल्गोरिथ्म, द्विघात समीकरण
- दो चरों वाले रेखीय समीकरण
- प्रतिशतता, लाभ-हानि, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, वृद्धि एवं ह्रास दर
- रेखाएँ और कोण
- समतलीय आकृतियाँ – त्रिभुजों की समरूपता, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, चतुर्भुज, वृत्त, बहुभुज
- समतलीय आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिमाप (त्रिभुज, आयत, वर्ग, समांतर चतुर्भुज, समलम्ब चतुर्भुज, वृत्त)
- ठोस आकृतियों का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन (घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोला), एक ठोस का एक आकार से दूसरे आकार में रूपान्तरण
- सांख्यिकी – बारंबारता बंटन सारणी, मिलान चिह्न, दंड आलेख (बार ग्राफ), आयत चित्र, वृत्तीय ग्राफ (पाई चित्र), केंद्रीय प्रवृत्ति के माप – माध्य, माध्यिका, बहुलक
- प्रायिकता – प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक दृष्टिकोण
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 Science:-
- परमाणु एवं अणु, मोल संकल्पना, रासायनिक सूत्र, परमाणु की संरचना
- तत्व, यौगिक और मिश्रण, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण, उपचयन एवं अपचयन
- अम्ल, क्षार एवं लवण, pH स्केल
- कार्बन तथा उसके यौगिक
- कोषिका, संरचना एवं प्रकार्य
- ऊतक, पादप ऊतक, जंतु ऊतक, सरल एवं जटिल ऊतक
- जैव प्रक्रम, पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन
- नियंत्रण एवं समन्वय
- जीवों में जनन, जनन में हार्मोन्स की भूमिका
- सूक्ष्म जीवों से फैलने वाले रोग, संक्रामक रोग
- जैव रासायनिक चक्रण
- भोजन के प्रमुख अवयव, इनकी कमी से होने वाले रोग, संतुलित भोजन
- बल एवं गति, गति के नियम
- विद्युत धारा एवं परिपथ, ओम का नियम, प्रतिरोधों का संयोजन, विद्युत धारा के तापीय, रासायनिक एवं चुम्बकीय प्रभाव
- गुरुत्वाकर्षण, कैपलर के नियम, उत्प्लावकता, आर्किमीडीज का सिद्धांत
- ताप एवं उष्मा, तापमापी, उष्मा संचरण
- प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण, प्रकाश का अपवर्तन, गोलीय लेंस, मानव नेत्र, दृष्टि दोष
- ध्वनि
- सौर मंडल, चन्द्रमा, तारे, सौर परिवार, सूर्य, ग्रह, धूमकेतु, तारामंडल
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 SST (सामाजिक अध्ययन):-
- सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध एवं जैन धर्म, महाजनपद काल
- मौर्य साम्राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएँ, सम्राट अशोक का धम्म, अभिलेख
- दिल्ली सल्तनत का विस्तार, मुगल साम्राज्य, राजपूत राज्यों के साथ संबंध, सल्तनत एवं मुगल कालीन प्रशासनिक व्यवस्थाएँ, पृथ्वीराज चौहान
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- पृथ्वी की गतियाँ, अक्षांश एवं देशांतर
- वायुमंडल का संघटन, संरचना, पवनें, वायुमंडलीय संचरण
- महासागर – ज्वार-भाटा, धाराएँ, जल-थल वितरण
- संसार की प्रमुख वनस्पति, वन्य जीव
- राजस्थान के कृषि आधारित उद्योग
- विश्व – कृषि के प्रकार, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
- भारतीय संविधान – संविधान निर्माण की प्रक्रिया, विशेषताएँ, उद्देशिका, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, मूल कर्तव्य
- सरकार का गठन एवं कार्य – विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका
- स्थानीय शासन – ग्रामीण एवं नगरीय, 73वाँ एवं 74वाँ संविधान संशोधन विधेयक
- भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया, उसमें महिला प्रतिनिधित्व
- भारत की संघीय व्यवस्था, केंद्र-राज्य संबंध
- अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
- औपनिवेशिक काल में भारतीय अर्थव्यवस्था
- उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण
- विश्व व्यापार संगठन
- निर्धनता, खाद्य सुरक्षा
- मुद्रा के आधुनिक रूप
- साख की विभिन्न स्थितियाँ
- स्वयं सहायता समूह
- उपभोक्ता एवं उसके अधिकार
- राष्ट्रीय विकास
- राष्ट्रीय आय
- मानव विकास
- कृषि उपज मंडी
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली
४. शैक्षिक कार्यप्रणाली (Pedagogy) (20 अंक)
Hindi:-
- हिन्दी भाषा की शिक्षण विधियाँ, भाषायी कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना एवं लिखना) एवं भाषायी कौशलों का विकास, हिन्दी भाषा शिक्षण के उपागम, हिन्दी शिक्षण में चुनौतियाँ, हिन्दी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री एवं उनका उपयोग, हिन्दी शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ, निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
English:-
- Principles of teaching English
- Communicative English Language teaching
- Methods of Teaching English
- Difficulties in learning English(Role of home language multilingualism)
- Methods of evaluation, Remedial Teaching
Maths:-
- गणित विषय की शिक्षण विधियाँ, गणित शिक्षण के उपागम, गणित शिक्षण में चुनौतियाँ, गणित शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग, गणित शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ, निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
General Science:-
- विज्ञान की शिक्षण विधियाँ, विज्ञान शिक्षण के उपागम, विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग, विज्ञान शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ, निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
Social Studies:-
- सामाजिक अध्ययन की संकल्पना एवं प्रकृति, सामाजिक अध्ययन में शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री, सामाजिक अध्ययन में अध्यापन संबंधी समस्याएँ, प्रायोजना कार्य, सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन, निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
४. शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) (20 अंक)
- शैक्षिक मनोविज्ञान : अर्थ, क्षेत्र एवं कार्य
- बाल विकास : अर्थ, बाल विकास के सिद्धान्त एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक
- बाल विकास में वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
- व्यक्तित्व : संकल्पना, प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक और व्यक्तित्व मापन
- बुद्धि : संकल्पना, विभिन्न बुद्धि सिद्धान्त एवं मापन
- अधिगम का अर्थ एवं अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
- अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
- अधिगम की विभिन्न प्रक्रियाएँ
- विविध अधिगमकर्ता के प्रकार : पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सर्जनशील, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी इत्यादि ।
- अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ
- अभिप्रेरणा एवं अधिगम में इसका प्रभाव
- समायोजन की संकल्पना, तरीकें एवं समायोजन में अध्यापक की भूमिका
5. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) (10 अंक)
- सूचना प्रौद्योगिकी के आधार, सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण (टूल्स), सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग, सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव
REET Mains Syllabus Level 2 PDF Download करें?
REET मुख्य परीक्षा का सिलेबस PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://rssb.rajasthan.gov.in
- “Syllabus” सेक्शन में जाएं।
- “REET Mains Syllabus Level 2 PDF” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF फाइल डाउनलोड और सेव करें।
REET Mains Level 2 Syllabus 2025 Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
लिंक का विवरण | क्लिक करें |
---|---|
REET Mains Level-2 Syllabus PDF Topic Wise | Syllabus L-2 |
सभी सरकारी भर्तियों के अपडेट सबसे पहले | Click Here |
REET Mains Syllabus Level 2 : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
REET Mains Level 2 Syllabus परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होते हैं?
इस परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।
REET Mains Level 2 Syllabus किस स्तर का होता है?
प्रश्नपत्र का स्तर संबंधित विषय के स्नातक (Graduation) स्तर और शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (D.El.Ed/B.Ed) के अनुरूप होता है।