Rajasthan REET Result 2025 Release Date : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2025) में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उनका लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होने वाला है। समाचार पत्रों में मिली जानकारी के अनुसार, रीट परीक्षा का परिणाम मई 2025 के प्रथम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते है।
आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको REET Result 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे – जैसे रिजल्ट डेट, रिजल्ट कैसे चेक करें, ऑफिशियल लिंक, महत्वपूर्ण तिथियां और लेटेस्ट न्यूज़ से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
Rajasthan Reet Result 2025 Overview
घटनाक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 16 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 20 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | 27 और 28 फरवरी 2025 |
आंसर की जारी | 25 मार्च 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2025 |
संभावित रिजल्ट डेट | मई 2025 का पहला सप्ताह |
अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Rajasthan REET Result 2025 Latest Updates
राजस्थान बोर्ड ने रीट परीक्षा 2024-25 में प्राप्त लगभग 2200 आपत्तियों के निस्तारण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड अब अगले पखवाड़े में यानी मई के पहले सप्ताह तक लेवल 1 और लेवल 2 दोनों का परिणाम घोषित करेगा। इस बार भी बोर्ड का प्रयास है कि सीनियर सेकेंडरी की तीनों संकायों के साथ ही रीट का परिणाम एक साथ जारी किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने में किसी तरह की समस्या ना हो।

Rajasthan REET Result 2025 : परीक्षा का विवरण
REET 2025 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में किया गया था:
- लेवल 1 की परीक्षा: 27 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक।
- लेवल 2 की परीक्षा (पहली पारी): 27 फरवरी को दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक।
- लेवल 2 की परीक्षा (शेष अभ्यर्थी): 28 फरवरी को सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक।
परीक्षा के बाद, बोर्ड ने 25 मार्च को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की थी, जिस पर 31 मार्च तक आपत्तियाँ मांगी गई थीं। 300 प्रति प्रश्न की दर से कुल 2200 आपत्तियाँ दर्ज की गई थीं। जिनका निस्तारण करके अब इस परीक्षा का अंतिम परिणाम 15 मई 2025 पहले जारी करेगी।
REET 2025 Qualification Marks क्या है?
REET 2025 में पास होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता अंक (cut off marks) प्राप्त करने होंगे। जो भी अभ्यर्थी इन योग्यता अंकों को हासिल करेगा, उसे ही REET प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। ये योग्यता अंक श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 60% है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए टीएसपी क्षेत्र में यह 36% और नॉन-टीएसपी में 55% है। SC, OBC, MBC और EWS श्रेणियों के लिए दोनों क्षेत्रों में 55% अंकों की आवश्यकता है। वहीं पूर्व सैनिक, विधवा, लोक निर्माण विभाग से संबंधित और सहरिया जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कुछ रियायतें दी गई हैं। पूरी जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं।
REET Cut Off Marks 2025 (Category Wise)
Candidate’s Category | Qualifying Marks (Out of 150) |
---|---|
General (UR) | 90 Marks |
OBC | 82.5 Marks |
SC/ST | 82.5 Marks |
नोट:
- यह कट ऑफ मार्क्स REET 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के न्यूनतम आवश्यक अंक हैं।
- इन अंकों को प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को REET पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
वर्ग (Category) | टीएसपी क्षेत्र के लिए योग्यता अंक (%) | नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए योग्यता अंक (%) |
---|---|---|
सामान्य (General) | 60% | 60% |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 36% | 55% |
अनुसूचित जाति (SC) | 55% | 55% |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55% | 55% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) | 55% | 55% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 55% | 55% |
पूर्व सैनिक एवं विधवा | 50% | 50% |
लोक निर्माण विभाग (PWD) | 40% | 40% |
सहरिया जनजाति | 36% | 36% |
REET Certificate Validity 2025 : रीट प्रमाण पत्र की वैधता
Rajasthan REET 2025 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को REET पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहेगा, यानी इसके लिए दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रमाण पत्र के आधार पर अभ्यर्थी राजस्थान के सरकारी, निजी या सार्वजनिक स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। मूल REET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे, जैसे – REET Admit Card 2025, REET मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), कोई विशेष आरक्षण प्रमाण पत्र, और एक वैध फोटो पहचान पत्र।
Rajasthan REET Result 2025 कैसे चेक करें?
रीट रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “REET Level 1 Result 2025” या “REET Level 2 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Rajasthan REET Result 2025 आधिकारिक लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
रीट आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल जॉइन करें | Join Telegram |
REET Result 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. रीट रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
उत्तर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा REET Result 2025 मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि होना बाकी है।
Q2. REET 2025 का रिजल्ट कहां से देखें?
उत्तर: अभ्यर्थी अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Q3. REET 2025 का क्वालिफाइंग मार्क्स कितना है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 60% (90 अंक) हैं, जबकि OBC, SC, और ST वर्ग के लिए 55% (82.5 अंक) निर्धारित किए गए हैं।
Q4. क्या REET प्रमाण पत्र की वैधता कब तक है?
उत्तर: नहीं, REET 2025 का प्रमाण पत्र अब आजीवन वैध होगा। यह नियम NCTE द्वारा निर्धारित किया गया है।