Rajasthan BSTC Syllabus 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा (VMOU) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली Rajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने को तैयार हैं। इच्छुक उम्मीदवार 06 मार्च 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2025.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए Rajasthan BSTC Syllabus 2025 और एग्जाम पैटर्न की संपूर्ण जानकारी जानना अत्यंत आवश्यक है।
Rajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2025 परीक्षा का आयोजन 01 जून 2025 (संभावित तिथि) को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा (VMOU) द्वारा राज्य भर में किया जाएगा। यदि आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और उनकी मार्किंग स्कीम क्या होगी।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको विषयवार BSTC Syllabus 2025, प्रश्नों की संख्या, एग्जाम पैटर्न, और BSTC Syllabus 2025 PDF Download लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे आपको परीक्षा की तैयारी के लिए एक स्पष्ट दिशा मिलेगी और आप अपनी रणनीति के साथ अधिक प्रभावी ढंग से अध्ययन कर सकेंगे।
Rajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2025 Exam Overview
Event | Details |
---|---|
Exam Name | Rajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2025 |
Conducting Body | Vardhman Mahaveer Open University, Kota (VMOU) |
Course Name | Pre D.El.Ed (BSTC) |
Exam Type | Entrance Exam |
Exam Level | State Level |
Application Dates | 06 March 2025 to 11 April 2025 |
Exam Date | 01 June 2025 (Tentative) |
Exam Mode | Offline (OMR Based) |
Official Website | predeledraj2025.in |
Rajasthan BSTC Exam Pattern 2025
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2025 परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह से बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर आधारित होगा। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह परीक्षा 600 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे (180 मिनट) का समय दिया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा, जिससे अभ्यर्थी निश्चिंत होकर सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं।
प्रश्न पत्र चार प्रमुख खंडों में विभाजित होगा –
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- मानसिक क्षमता (Mental Ability)
- शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude)
- भाषा योग्यता (Language Ability)
भाषा योग्यता का खंड (खंड ‘द’) तीन भागों में विभाजित होता है – अंग्रेज़ी (English), संस्कृत (Sanskrit) और हिंदी (Hindi)।
- अंग्रेज़ी खंड सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होता है।
- यदि आप D.El.Ed. संस्कृत पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको संस्कृत खंड हल करना होगा।
- वहीं, D.El.Ed. सामान्य पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों को हिंदी खंड हल करना अनिवार्य होगा।
इसे भी देखे : BSTC 2025: Rajasthan Pre DElEd 2025 आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सिलेबस, एग्जाम डेट की सम्पूर्ण जानकारी !
Rajasthan BSTC 2025 Exam Pattern (विषयवार अंक विभाजन)
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|---|
अ | सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 50 | 150 |
ब | मानसिक क्षमता (Mental Ability) | 50 | 150 |
स | शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude) | 50 | 150 |
द (i) | भाषा योग्यता – अंग्रेजी (English – Compulsory) | 20 | 60 |
द (ii) | भाषा योग्यता – संस्कृत (Sanskrit – For Sanskrit Course Applicants) | 30 | 90 |
द (iii) | भाषा योग्यता – हिंदी (Hindi – For General Course Applicants) | 30 | 90 |
कुल | — | 200 | 600 |
महत्वपूर्ण बिंदु : Rajasthan BSTC 2025 Exam Pattern:
- सभी विषयों में समान स्तर की तैयारी आवश्यक है।
- परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) होगी।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
- कोई नकारात्मक अंक नहीं है, अतः सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करें।
- परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों होगा।
- परीक्षा में 1 प्रश्न पत्र होगा, कुल 200 प्रश्न होंगे।
- भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में।
- परीक्षा प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)।
- नकारात्मक अंकन नहीं है।
- चयन के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।
Rajasthan BSTC Syllabus 2025 : Subject Wise
Mental Ability (मानसिक क्षमता)
इस खंड में उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता और तर्कशक्ति का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल होंगे:
- रीजनिंग
- कल्पना शक्ति
- निर्णय एवं निर्णय क्षमता
- रचनात्मक सोच
- सामान्यीकरण
- निष्कर्ष निकालना
Teaching Aptitude & Attitude (शिक्षण योग्यता और दृष्टिकोण)
यह खंड अभ्यर्थियों की शिक्षा से संबंधित योग्यता और व्यवहारिक दक्षता को परखता है:
- सामाजिक परिपक्वता
- नेतृत्व क्षमता
- व्यावसायिक प्रतिबद्धता
- अंतरव्यक्तिक संबंध
- संवाद और संप्रेषण क्षमता
- जागरूकता
General Awareness (सामान्य ज्ञान)
इस भाग में राजस्थान और भारत से संबंधित स्थायी और समसामयिक विषयों को शामिल किया गया है:
- राजस्थान की कला, संस्कृति, इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था
- भारत का इतिहास और संविधान
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- पड़ोसी देश, उनकी राजधानियां और मुद्राएं
- पंचवर्षीय योजनाएं
- महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
- नदियां, झीलें, समुद्र
- प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
- आविष्कार और खोजें
- पर्यावरणीय मुद्दे
Hindi (हिंदी भाषा)
- संधि एवं संधि विच्छेद
- समास
- उपसर्ग, प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- युग्म शब्द
- शब्द शुद्धि / शब्दावली
- वाक्य शुद्धि / वाक्य रचना
- वाच्य
- क्रिया
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां
English (अंग्रेज़ी भाषा)
- Fill in the blanks
- Tense
- Direct & Indirect Speech
- Active & Passive Voice
- Verb, Adjective, Article, Modals
- Antonyms & Synonyms
- Spelling Test
- Spotting Errors
- Passage Completion
- Sentence Improvement
- Prepositions
Sanskrit (केवल संस्कृत कोर्स के लिए)
- स्वर, व्यंजन (उच्चारण स्थान)
- शब्द रूप (अकारांत पुंलिंग, स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग)
- धातुरूप (लट्, लोट्, लिङ्, विधिलिङ्)
- उपसर्ग और प्रत्यय
- संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग)
- समास (तत्पुरुष, द्विगु, कर्मधारय)
- संज्ञा, वचन, विभक्तियां और कारक ज्ञान
Rajasthan BSTC Syllabus 2025 PDF Download करने की प्रक्रिया
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप राजस्थान बीएसटीसी 2025 का सिलेबस कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें 👉 predeledraj2025.in
- वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको “BSTC Syllabus 2025 Download Link” या “BSTC 2025 Notification PDF” का विकल्प दिखेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें, और एक PDF फाइल ऑटोमेटिक डाउनलोड हो जाएगी।
- PDF को ओपन करके आप सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
लिंक का विवरण | डाउनलोड / विज़िट लिंक |
---|---|
BSTC Syllabus 2025 PDF | Download Syllabus PDF |
BSTC 2025 Official Notification | View Notification |
BSTC 2025 Online Application Form | Apply Online Now |
Join Telegram Channel | Join Now |
Official Website (predeledraj2025.in) | Visit Website |
Rajasthan BSTC Syllabus 2025 – FAQs
BSTC 2025 Exam Pattern क्या है?
BSTC 2025 परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 विकल्पों के साथ होगा और कुल प्रश्नों की संख्या 200 होगी।
BSTC 2025 में कुल कितने अंक (Total Marks) होंगे?
BSTC 2025 परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। हर प्रश्न 3 अंक का होगा, इस प्रकार 200 प्रश्न × 3 अंक = 600 अंक।
क्या BSTC 2025 में Negative Marking होती है?
नहीं, BSTC 2025 में कोई Negative Marking नहीं है। उम्मीदवार गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी।