Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा का परीक्षा पैटर्न और सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। इस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए और इसके आधार पर एक मजबूत रणनीति तैयार करनी चाहिए। सही रणनीति से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सुदृढ़ बना सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन की तिथि की अभी घोषणा नही की गयी है । Rajasthan 4th Grade Bharti 2025 के लिए 10 वीं पास अभ्यर्थी दिनांक 21.03.2025 से 29.04.2025 तक आवेदन आवेदन कर सकते है।
यदि आप राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको परीक्षा की पूरी जानकारी और सिलेबस का विवरण मिलेगा। आप यहाँ से Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 PDF Download कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Syllabus in Hindi Overview
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2025 उन उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस परीक्षा के लिए स्कीम और पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, तार्किक योग्यता, राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, और स्थानीय प्रशासन से संबंधित विभिन्न विषय शामिल हैं। यह सिलेबस उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करता है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य मुख्य रूप से विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विभागों में सहायक सेवाएं प्रदान करना है, जिसमें दफ्तर की साफ-सफाई, फाइलों का प्रबंधन, और कार्यालय संचालन के अन्य कार्यों में सहायता शामिल है।
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 की स्कीम जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन कुल 200 अंकों के लिए किया जायेगा , जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग निर्धारित की गयी है।
विषय | अनुमानित प्रश्न संख्या |
---|---|
1. सामान्य हिन्दी | 30 |
2. सामान्य अंग्रेजी | 10 |
3. सामान्य ज्ञान | |
भूगोल | 10 |
इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान) | 10 |
संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 |
सामान्य विज्ञान | 05 |
सम-सामयिक घटनाएं | 10 |
बेसिक कम्प्यूटर | 05 |
4. सामान्य गणित | 30 |
कुल | 120 |
प्रश्न पत्र का पैटर्न:
- वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) प्रश्न पत्र।
- अधिकतम अंक: 200।
- प्रश्नों की संख्या: 120।
- पेपर की अवधि: 2 घंटे।
- सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- पेपर का स्तर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष होगा।
इसे भी देखे :
- Rajasthan Jail Prahari Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियां
- Rajasthan 4th Class Vacancy 2024: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 की आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दिनांक और परीक्षा पैटर्न
Rajathan 4th Class Syllabus 2025 : विषयवार
यहाँ नीचे Rajasthan 4th Class Syllabus in Hindi को विस्तार से विषयवार उपलब्ध करवाया गया है इस सिलेबस की मदद से आप विषयवार अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते है। हमने इस पोस्ट के अंत में इस पाठ्यक्रम को डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध करवाया गया है इसकी मदद से Rajasthan 4th Class syllabus PDF Download करके प्रिंट करके भी देख सकते है।
Part-1.सामान्य हिन्दी
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम-तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि – अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद, उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियाँ), काल के प्रकार (भेद), मुहावरे एवं लोकोक्ति, अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थी हिन्दी शब्द, और कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (जैसे कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्ध-सरकारी पत्र इत्यादि)।
Part-2. General English
Tenses / Sequence of Tenses, Voice : Active and Passive, Narration : Direct and Indirect, Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa, Correction of sentences, words wrongly used, Use of articles and determiners, prepositions, punctuation, Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
Part -3 सामान्य ज्ञान
1. भूगोल
‘राजस्थानः- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि |
2. राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि |
3. भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू. राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढाचा: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर परम न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि |
4. सामान्य विज्ञान
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर : संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
5. प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं
खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि । राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्देप्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि |
8. कंप्यूटर
कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन – हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर – ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि [कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन -एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट,इंटरनेट, ईमेल इत्यादि |
Part-4. गणित
महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज अनुपात-समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, समय, चाल एंव दूरी, आँकडों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि |
RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025 : महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प A, B, C, D और E होंगे। अभ्यर्थी को इनमें से केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोला भरकर सही उत्तर अंकित करना होगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए अभ्यर्थी को किसी एक विकल्प को भरना आवश्यक है।
- यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न को हल नहीं करता है, तो पाँचवां विकल्प (E) को गहरा करना होगा।
- यदि किसी प्रश्न के सभी पाँच विकल्पों में से कोई भी गोला गहरा नहीं किया जाता है, तो ऐसे 10% प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र समाप्ति के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला अवश्य भरा है।
- उत्तरपत्रक की जाँच और प्रत्येक प्रश्न के गोले को भरने के लिए निर्धारित समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों के लिए किसी भी गोले को गहरा नहीं भरा गया, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan 4th Grade Syllabus PDF Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए गए डाउनलोड टेबल से Rajasthan 4th Grade Syllabus PDF Download Link कर सकते हैं। इस टेबल में विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करने के लिए सभी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई है। PDF फॉर्मेट में सिलेबस डाउनलोड करने से उम्मीदवारों को ऑफलाइन तैयारी करने और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
S.No. | Description | Link |
---|---|---|
1. | Notification Download | Click Here |
2. | Official Website | Click Here |
3. | Exam Pattern & Syllabus Download | Click Here |
FAQs: Rajasthan 4th Grade Syllabus PDF
प्रश्न 1: Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 क्या है?
उत्तर: सिलेबस में सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजस्थान की कला एवं संस्कृति, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, सम-सामयिक घटनाएं, बेसिक कंप्यूटर, और सामान्य गणित शामिल हैं।
प्रश्न 2: क्या Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 को PDF में डाउनलोड किया जा सकता है?
उत्तर: हां, आप राजस्थान 4th ग्रेड सिलेबस 2025 का PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसका लिंक लेख के अंत में दिया गया है।