VMOU BSTC Upward Movement 2024 : वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा ने 17 जुलाई 2024 को बीएसटीसी परिणाम 2024 अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2024.in/ पर जारी किया था, जिसके बाद Rajasthan BSTC Counselling 2024 प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई। जो उम्मीदवार दो वर्षीय डी.ईएल.एड. कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के बाद राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया में भाग लिया था।
जिन उम्मीदवारों ने बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया और कॉलेज में जाकर ज्वाइन कर लिया है एवम उन उम्मीदवारों को कॉलेज दूर मिली है , उनके लिए वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय ने अब BSTC Upward Movement 2024 के लिए आवेदन अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2024.in/ पर चालू कर दिए हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम बताएंगे कि BSTC Upward Movement 2024 के लिए आवेदन कैसे करे , BSTC Upward Movement 2024 Result Kab ayega, और BSTC 2nd List 2024 Kab Jari Hogi
BSTC Upward Movement 2024 महत्वपूर्ण तिथियाँ
BSTC Upward Movement 2024 के लिए आवेदन करने की तिथि 14 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद, BSTC Upward Movement 2024 Result की घोषणा 19 अगस्त 2024 को की जाएगी। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि 20 अगस्त 2024 से 22 अगस्त 2024 तक होगी। सभी संबंधित उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और निर्धारित तिथियों के अनुसार रिपोर्टिंग करने की सलाह दी जाती है।
क्रम संख्या | विवरण | दिनांक |
1 | काउंसिलिंग पंजीयन एवं शुल्क 3000/- ऑनलाइन (ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान | 20-07-2024 से 30-07-2024 तक |
2 | प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची | 04-08-2024 |
3 | प्रथम चरण के अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (13555/-) का ऑनलाइन (ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान | 04-08-2024से 11-08-2024 तक |
4 | अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना | 05-08-2024 से 12-08-2024 तक |
5 | शिक्षा संस्थान द्वारा विशेषताएँ के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 05-08-2024से 12-08-2024 तक |
6 | संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश पर्ची प्राप्त करना | 05-08-2024 से 13-08-2024 तक |
7 | अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि | 14-08-2024 से 16-08-2024 तक |
8 | अपवर्ड मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा | 19-08-2024 |
9 | अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि | 20-08-2024 से 22-08-2024 तक |
10 | संस्था द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र अध्यापक के प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि | 20-08-2024 से 23-08-2024 तक |
इन्हें भी देखे
BSTC Upward Movement Application Form 2024 हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
- केवल वह ही अभ्यर्थी जिन्हें आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में सफलतापूर्वक रिपोर्टिंग कर दी है, व अपनी प्रोविजनल प्रवेश स्लिप पोर्टल से प्राप्त कर ली है, BSTC Upward Movement Application Form 2024 हेतु पात्र हैं।
- अभ्यर्थी द्वारा दी गई समयावधि में पोर्टल पर उपलब्ध BSTC Upward Movement Application Form 2024 के लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना है।
- ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें उनके द्वारा चुने गए प्रथम अध्यापक शिक्षा संस्थान में ही प्रवेश मिला है, वह BSTC Upward Movement 2024 हेतु पात्र नहीं हैं।
- जिन अभ्यर्थियों ने केवल “Any Where in Rajasthan” पर Yes किया है एवं किसी भी अध्यापक शिक्षा संस्थान अथवा जिले का चुनाव नहीं किया है, वह BSTC Upward Movement 2024 हेतु पात्र नहीं हैं।
- BSTC Upward Movement 2024 हेतु अभ्यर्थी के द्वारा काउंसिलिंग के समय चुने गए अध्यापक शिक्षा संस्थान अथवा चुने गए जिले के अध्यापक शिक्षा संस्थान पर ही विचार किया जाएगा। “Any Where in Rajasthan” पर विचार नहीं किया जाएगा।
- BSTC Upward Movement 2024 उपरांत परिणाम दिनांक 19 अगस्त 2024 को सायंकाल तक घोषित किया जाएगा।
- BSTC Upward Movement 2024 के उपरांत नवीन अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटित होने की स्थिति में BSTC Upward Movement 2024 से पूर्व आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान का आवंटन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा एवं अभ्यर्थी द्वारा पुराने अध्यापक शिक्षा संस्थान में आवंटित सीट पर दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- BSTC Upward Movement 2024 के उपरांत आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में दिनांक 20 अगस्त 2024 से 22 अगस्त 2024 तक व्यक्तिगत रूप से रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। व्यक्तिगत रूप से रिपोर्टिंग नहीं करने की स्थिति में अथवा रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थी से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी का सीट आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।
- BSTC Upward Movement 2024 के उपरांत नया अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटित नहीं होने की स्थिति में पूर्व में आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान, जिस पर अभ्यर्थी ने स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग की थी, वही अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटित रहेगा। पुनः फीस भरने की आवश्यकता नहीं है।
BSTC Upward Movement 2024 के लिए दिशा निर्देश डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे
BSTC Upward Movement 2024 के लिए आवेदन कैसे करे ?
- पोर्टल पर लॉगिन करें: BSTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
- आवेदन लिंक खोजें: डैशबोर्ड पर “BSTC Upward Movement 2024” लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें: आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें: अगर कोई फीस है, तो ऑनलाइन पेमेंट करें।
- आवेदन सबमिट करें: सभी डिटेल्स जांचें और एप्लिकेशन सबमिट करें। कन्फ़र्मेशन रसीद सेव करें।
BSTC 2nd List Result Date ?
BSTC 2nd List 2024 Result Date 19 अगस्त 2024 (सोमवार) को तय की गयी है । इसके बाद, अपवर्ड मूवमेंट के तहत आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि 20 अगस्त 2024 (मंगलवार) से 22 अगस्त 2024 (गुरुवार) तक निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने परिणाम की घोषणा के बाद निर्धारित तिथियों के भीतर अपने नए संस्थान में रिपोर्टिंग करना सुनिश्चित करें।
BSTC 2nd List 2024 Kab ayegi ?
BSTC 2nd List 2024 के परिणाम की घोषणा 19 अगस्त 2024 (सोमवार) को की जाएगी। इस दिन से आपको अपने परिणाम की जानकारी पोर्टल पर देखने को मिल जाएगी। इसके बाद, अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 20 अगस्त 2024 (मंगलवार) से 22 अगस्त 2024 (गुरुवार) तक चलेगी।
VMOU Pre D.El.Ed. 2024 Official Website
VMOU Pre D.El.Ed. 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट है: https://predeledraj2024.in। इस वेबसाइट पर आप सभी महत्वपूर्ण जानकारी, अधिसूचनाएँ, और आवेदन से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं।